सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षा सप्ताह मनाया
राजस्थान परमाणु बिजलीघर, भारी पानी संयंत्र की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ इकाई की ओर से सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।
जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें संरक्षा के प्रति जागरूकता, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, खेलकूद प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए विभिन्न विषयों पर चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा चिकित्सकीय सलाह आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीआईएसएफ परिवार के बच्चों के लिए केरियर गाइडेंस एवं आत्मरक्षा ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। सुरक्षा सप्ताह के दौरान विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के अधिकारियों, जवानों, उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
रावतभाटा. सीआईएसएफ इकाई की ओर से सुरक्षा सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारी।