- Hindi News
- National
- Itawah News Rajasthan News Clean Drinking Water Should Be Available In Villages
गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो
अयाना. अयानी में सुजल एवं स्वच्छ गांव की परिकल्पना के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विधायक रामनारायण मीणा ने अवलोकन किया।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षक रविंद्र श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। विधायक मीणा ने कहा कि ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। विकास अधिकारी डाॅ. गोपाललाल मीणा ने प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। इटावा क्षेत्र में सरपंचों व ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षक निसार अली ने ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के बारे में बताया।
प्रशिक्षणार्थियों ने गांव में कचरा प्रबंधन से जुड़े बिंदुओं को देखा और ग्रामीणों से जानकारी ली। प्रशिक्षक दल ने ग्रामीणों को व्यवस्थित जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक शिवप्रकाश भी मौजूद थे। नीरज ने अभियान से जुडे गीतों को प्रस्तुत किया। सरपंच प्रहलाद बैरवा ने आभार व्यक्त किया।