पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatbhata News Rajasthan News Closing Of First Phase Of Election Of Sc St Employees Welfare Association

एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संस्था के चुनाव का पहले चरण का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतभाटा। अणुशक्ति डॉ. अम्बेडकर एससी एसटी कर्मचारी कल्याण संस्था के चुनाव का पहला चरण शुक्रवार को संपन्न हुआ। उप चुनाव अधिकारी सचिनकुमार जैन, बसंतीलाल अहीर ने बताया कि इकाई 4 के शटडाउन के चलते संयंत्र स्थल पर फायर स्टेशन में शुक्रवार को मतदान करवाया गया। कुल 591 की मतदाताओं में से 236 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें से 230 सदस्यों ने मत दिया। जबकि 6 मतदाताओं ने पोस्टल बेलेट से मतदान किया। अब 15 मार्च को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक एनटीसी कॉलोनी शिव मंदिर के पास कल्याण केंद्र में मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी। चुनाव स्थल पर ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चुनाव के बाद मतपेटियों को 15 मार्च की सुबह तक विभागीय सुरक्षा में रखा गया है। मतदान के लिए जितेंद्रसिंह, पवन ने चुनाव अधिकारियों को सहयोग किया। मतदान अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, इकाई 5, 6 सचिव, इकाई 5, 6 उपप्रचार सचिव के लिए होगा।
खबरें और भी हैं...