- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News College To Open In Radavas Bagru Kotkhavada New Municipality Consisting Of Pavta And Pragpura
राडावास-बगरू-कोटखावदा में खुलेंगे कॉलेज, पावटा और प्रागपुरा को मिलाकर नई पालिका
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में बजट सत्र चर्चा के दौरान शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के राडावास में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा कर अमरसरवाटी क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। कॉलेज की घोषणा से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने मिठाइयां बांटकर मुख्यमंत्री एवं विधायक आलोक बेनीवाल का आभार जताया। मुख्यमंत्री की घोषणा से तीन दशक से चली आ रही अमरसरवाटी क्षेत्र के लोगों की मांग पूरी हो गई।
इससे अब यहां के विद्यार्थियों को कॉलेज स्तर की पढ़ाई करने के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह बगरू में भी सरकारी काॅलेज खोलने व नगरपालिका क्षेत्र की जनता को बीसलपुर का पानी देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कोटखावदा में भी सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की।
अमरसरवाटी क्षेत्र के राडावास में सरकारी कॉलेज खुलने से शिक्षा क्षेत्र में क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी तथा विद्यार्थियों को दूर जाकर अध्ययन करने की परेशानी से निजात मिलेगी। मनोहरपुर को नगरपालिका बनाने के लिए भी प्रयासरत है।
- आलोक बेनीवाल, विधायक शाहपुरा।
भास्कर ने भी उठाया था मुद्दा: अमरसरवाटी क्षेत्र में कॉलेज खोलने की मांग को लेकर दैनिक भास्कर ने अमरसरवाटी:उच्च शिक्षा के अभाव में बालिकाएं बीच में छोड़ देती है पढ़ाई शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सरकार का ध्यान अवगत कराया था। इसके बाद भी समय समय पर कॉलेज खोलने की मांग को लेकर खबरें लगातार प्रकाशित जाती रही।
पावटा|आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर हर्ष जताते ग्रामीण।
विधायक इन्द्राज गुर्जर का जताया आभार
कोटपूतली| दैनिक भास्कर में छपी खबर।
दूदू में एडीएम व फागी में खुलेगा एसीजेएम कोर्ट
फागी|मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्तीय विधेयक के दौरान दूदू में एडीएम कोर्ट व फागी एसीजेएम कोर्ट खोलने की घोषणा की है।
कोटपूतली व नारेहड़ा को बाइपास की सौगात
कोटपूतली| कोटपूतली व नारेहड़ा में बाईपास के लिए डीपीआर बनेंगी। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरक बजट भाषण में घोषणा की। ज्ञात हो कि कस्बे से गुजर रहे नीमकाथाना स्टेट हाई वें सहित मुख्य चौराहा व डाबला रोड़ पर ओवरलोडिंग वाहनो से आए दिन जाम लगा रहता है। साथ ही आए दिन हादसे होते रहते है। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने 20 फरवरी के अंक में कोटपूतली शहर में बाईपास की सख्त जरूरत, तीन साल में 960 सड़क हादसे, 447 लोगो की मौत, 918 हुए घायल शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर कोटपूतली की इस ज्वलंत समस्या का मुद दा उठाया था। शहर में बाईपास ना होने की वजह से हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी जहां भारी वाहनों से होने वाले सडक हादसों के कारण अपनी जान गंवा रहे थे। वहीं प्रतिदिन लगने वाले जाम व भारी वाहनों के परिवहन के कारण उडने वाली धूल से लोग श्वांस की गंभीर बीमारियों के भी शिकार हो रहे थे। बाईपास निर्माण के बाद उक्त रास्ते पर आने वाले भारी वाहन व अन्य साधन सीधे ही राजमार्ग पर जा सकेगें। जिससे ना केवल कस्बे पर यातायात का दबाव कम होगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों का भी विकास होगा। मुख्यमंत्री ने पूरक बजट घोषणा में कोटपूतली व नारेहड़ा में बाईपास के लिए डीपीआर बनवाने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय विधायक व स्टेट मोटर गैराज राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव लगातार कोटपूतली व नारेहड़ा में बाईपास के लिए प्रयासरत थे। राज्यमंत्री यादव ने इस घोषणा पर सीएम का अनभरा जताते हुए बताया कि कोटपूतली व नारेहड़ा में बाईपास बन जाने से क्षेत्रवासियों की बहुत पुरानी मांग पूरी हो सकेगी।
पावटा|विधानसभा में शुक्रवार को विराटनगर विधायक इन्द्राज गुर्जर की मांग पर प्रागपुरा व पावटा को मिलाकर नगरपालिका बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों आतिशबाजी व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद जगदीश मीणा, विधायक प्रतिनिधी राजेश गुर्जर, पावटा पूर्व सरपंच प्रतिनिधी गोपाल अग्रवाल, रामनिवास यादव, पावटा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रामजीलाल यादव, पावटा ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय सैनी, वरी ष्ठ कांग्रेसी मनोज अग्रवाल, पावटा ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष करण पंसारी, पावटा सरपंच उर्मिला अग्रवाल, प्रागपुरा सरपंच अशोक सैनी, पूर्व सरपंच पावटा जगन चौधरी, प्रागपुरा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गोपाल सोनी, ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रागपुरा अध्यक्ष राजेन्द्र पारीक, यादव महासभा पावटा वरिष्ठ सदस्य जगदीश कादिया, जोधपुरा सरपंच प्रहलाद माठ, मुकेश यादव, पावटा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा, आनन्द जांगिड, रामपाल मीणा, पूर्व कोटपूतली कृषि उपज मंडी चेयरमैन प्रतिनिधी रोशन धनकड, विक्रम यादव, रिजवान कुरेषी, अशोक खत्री, संजय सैनी, पूर्व सरपंच कैलाश सैनी ने खुशी जाहिर की। कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने विराटनगर विधायक इन्द्राज गुर्जर द्वारा पावटा व प्रागपुरा को मिलाकर नगरपालिका बनाने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने पावटा व प्रागपुरा को मिलाकर नगरपालिका बनाने की घोषणा की है। इस पर कस्बे के होली चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने आतिशबाजी व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री व विधायक का आभार जताया।