पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kotputali News Rajasthan News Commercial Vehicle Owners Can Now Deposit Up To 15 Advance Tax

कॉमर्शियल वाहन मालिक अब 15 तक कर जमा करवा सकते है अग्रिम टैक्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला परिवहन कार्यालय को इस साल भी वसूली करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बार राजस्व वसूली को लेकर डीटीओ कार्यालय को पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत लक्ष्य अधिक मिला है।

विभाग ने इस बार भारी वाहनों का टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि 30 मार्च की जगह 15 मार्च कर दी है। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं कराने पर विभाग की और से वाहन जब्ती और पैनल्टी वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। अंतिम तिथि नजदीक होने से विभागीय अधिकारी व कर्मचारी लक्ष्य प्राप्ति में जुटे हुए है। ऐसे में अवकाश के दिन भी कार्यालय में चालान, टैक्स जुर्माना जमा किए जा रहे है।

इस साल परिवहन विभाग को टैक्स व अन्य वसूली को लेकर 83.74 करोड़ का टारगेट मिला है। इसे 31 मार्च तक पूरा करना है। कार्यालय अब तक 57 करोड़ से अधिक वसूली कर चुका है। इसके लिए विभाग की और से हर माह राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग कर
वसूली का लक्ष्य भी दिया जा रहा है, ताकि समय पर लक्ष्य को पूरा किया जा सके। पिछले साल भी परिवहन विभाग को मिले लक्ष्य के अनुसार वसूली नही हो पाई थी। पिछले वित्तीय वर्ष में कार्यालय का लक्ष्य 71.14 करोड़ था। इसके मुकाबले कार्यालय ने 62.72 करोड़ की ही वसूली की थी। इसके लिए परिवहन विभाग ने वसूली को लेकर ऑनलाईन सुविधा करने के बाद भी वाहन मालिकों की और से समय पर टैक्स जमा नहीं कराने से भी विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब विभाग की और से कुछ ही दिन शेष रहने से फील्ड में जाकर वसूली को लेकर कड़ा रूख दिखाया जा रहा है। इसको लेकर 15 फरवरी से ही टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ पहले समझाइश व इसके बाद जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

इस साल टारगेट 15 फीसदी बढ़ा, अभी 26 करोड़ वसूलना बाकी

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले साल कार्यालय को 71.14 करोड़ राजस्व का लक्ष्य मिला था। इसे इस साल बढ़ाकर 83.74 कराेड़ रुपए कर दिया। गुरुवार तक करीब साढे 57 करोड़ की वसूली हो चुकी है। ऐसे में लक्ष्य पूरा करने के लिए शेष दिनों में 26 करोड़ वसूलने के लिए कार्यालय को टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहन मालिकों पर सख्ती दिखानी पड़ेगी। ऑनलाईन सुविधा होने के बावजूद वाहन मालिकों की और से भी टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है।

डीटीओ आदर्श राघव ने बताया कि इस साल कार्यालय को 83 करोड़ से अधिक का राजस्व लक्ष्य मिला है। गुरुवार तक कार्यालय द्वारा साढे 57 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुला रहेगा। कॉमर्शियल वाहनों के लिए अग्रिम टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।

खबरें और भी हैं...