- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Congratulations To The President Awarded Sculptor Hariram Kumhavat
राष्ट्रपति से सम्मानित मूर्तिकार हरिराम कुम्भावत का अभिनंदन
हरिकिशनपुरा के अन्नदाता धाम हनुमान डूंगरी पर श्रवणदासजी महाराज के सान्निध्य में प्रजापति जागृति मंच तहसील विराटनगर की कार्यकारिणी की सूरजाराम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रजापति जागृति मंच की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। पूरणमल प्रजापति अध्यक्ष बनाए गए। इससे पहले बैठक में कोषाध्यक्ष सुभाषचंद ने गत दिनों हुए प्रतिभा सम्मान समारोह व मोटिवेशनल सेमिनार के आय व्यय का ब्याेरा प्रस्तुत किया। बैठक में थानागाजी व पावटा समिति के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रपति से सम्मानित मूर्तिकार बीलवाड़ी निवासी हरिराम कुम्भावत का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी को बुधाराम एवं कुंदन प्रजापति ने शपथ दिलाई।
प्रजापति जागृति मंच की कार्यकारिणी का पुनर्गठन
कार्यकारिणी में अध्यापक पूरणमल प्रजापति अध्यक्ष, हजारीलाल कुम्हार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धूणीलाल, सोहनलाल, बनवारीलाल, विजय प्रकाश, कल्याण सहाय उपाध्यक्ष, सुभाष कुमावत सचिव, कन्हैयालाल व रमेश प्रजापत कोषाध्यक्ष, मोहित कुमार,
मैड़| हरिकिशनपुरा में राष्ट्रपति से सम्मानित मूर्तिकार हरिराम कुम्भावत का अभिनंदन करते प्रजापति जागृति मंच की कार्यकारिणी के सदस्य।
पालड़ी सरपंच किशोर सिंह, मालीराम कुमावत, सुरेंद्र कुमार, राजू प्रजापत, साधुराम, सुरेश कुमार, डॉ.धन्नाराम महामंत्री, महेश कुमार, बृजबिहारी, रामावतार, सुदामा, प्रेमप्रकाश, रामकरण, दशरथ, राजेश कुमार, जगदीश, वैद्य रोहिताश कुम्हार, मुकेश कुमार संगठन मंत्री बनाए गए।
कार्यकारिणी सदस्याें में सुदामा प्रसाद, अशोक, रमेश, राजू, रामफूल, कालूराम, संतोष, बंशीधर शुक्रवालिया, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, विक्रम कुमार, विनोद, विजय, राजू मारवाल, इंद्राज, आसमान, संतोष कुमार, भागीरथ मल को प्रचार मंत्री, किशनलाल मीडिया प्रभारी बनाए गए। प्रोफेसर धर्मपाल प्रजापत, रोहित कुमार, साधुराम, मक्खनलाल, भवानी शंकर, डॉ.सत्यनारायण, मूर्तिकार हरिराम कुम्भावत, गोविंद चौधरी, रामकुंवार, डॉ.महेश कुमार मामोडिया मुख्य सलाहकार बनाए गए।