- Hindi News
- National
- Sangod News Rajasthan News Congress Celebrated Worker Conference And Affection Meeting
कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन व स्नेह मिलन मनाया
भास्कर न्यूज | सीमल्या
सांगोद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का होली स्नेह मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को टोल प्लाजा के पास हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भरतसिंह ने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले पंचायतीराज चुनाव में आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी का सहयोग करें। सीमल्या ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जया मीणा ने बताया की कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष खुशलपालसिंह, सांगोद पालिका चेयरमैन कविता गहलोत, पीसीसी सदस्य डॉ. इकराम खान, पूर्व सरपंच राजेश नागर, गायत्री मीणा, युकां प्रदेश महासचिव अनिरुद्ध मीणा, जिला उपाध्यक्ष हरिप्रकाश शर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में महावीर मीणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय प्रतापसिंह, विष्णु शर्मा, महिला कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष सुरजाबाई, महावीर मीणा, धोली मीणा, परमानंद, रणजीतसिंह, कपिल नागर, सीपी नागर, रामकिशन गोचर, रामभरोस मीणा, दिनेश मीणा, सुरेश मीणा शामिल थे।
सीमल्या. कस्बे में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते विधायक।