पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jobner News Rajasthan News Congress Worker Mitra Holi Affection Meeting Ceremony In Jobner

जोबनेर में कांग्रेस कार्यकर्ता मित्र मण्डल होली स्नेह मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

शहर के बावड़ी बालाजी मंदिर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मित्र मण्डल का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मांगीलाल बागड़ी की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और विकास को लेकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने चर्चा करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बना कर सक्रिय भूमिका अदा करने का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष रामपाल चांवला, गोविंद सहाय शर्मा, कंपाउण्डर राजेन्द्र शर्मा, एडवोकेट शंकरलाल बागडी़, पार्षद शीलु रानी, शहाबुद्दीन रंगरेज, हरीश बागडी़, बनवारीलाल मीणा ने इस प्रकार के आयोजन से एक दूसरे के विचारों व भावनाओं के लिए अच्छा बताते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोरोना वाइरस को लेकर भी लोगों को जागरूकता का परिचय देने व भीड़ भाड़ से बचने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कैलाशचंद अग्रवाल, जीवणमल पारीक, गिरधारीलाल जाजोरिया, सुरेश केशोट, श्रीचंद साबू, डॉ. कैलाश आसीवाल, भागचंद मास्टर, विमला जाजोरिया अमरचंद बागडी, मुकेश बम्ब सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...