पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Contributed To School Development Honored Bhamashah

स्कूल विकास में योगदान, भामाशाहों का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौमू| शहर की ढाणी दूल्हे सिंह में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाहों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान सभी विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर भेंट करने के लिए भामाशाह कांता देवी प|ी स्व. रतनलाल वर्मा (तहसीलदार) निवासी लोचू का बास शाहपुरा का शाॅल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भामाशाह हर्षवर्धन, राजीववर्धन, राज्य वर्धन व वीना वर्मा (अध्यक्ष वित्त एवं कराधान समिति जिला परिषद सीकर) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य आधारित प्रयास करने चाहिए और इसके लिए कठिन मेहनत एवं सार्थक मार्गदर्शन होना आवश्यक है। मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद शैलेंद्र चौधरी ने भामाशाह का सम्मान करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों के विकास में भामाशाह का अहम योगदान है। भामाशाह को प्रेरित करने के लिए शिक्षक संजय बंगाली का भी आभार व्यक्त किया व विद्यालय के विकास के लिए सदैव अपना शत प्रतिशत योगदान देने का भी आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं...