- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Corona Virus Advisory Issued To Relatives From Outside
कोरोना वायररस: बाहर से आने वाले परिजनों को एडवाइजरी जारी
रावतभाटा। राजस्थान परमाणु बिजलीघर, भारी पानी संयंत्र, सीआईएसएफ कॉलोनी में बाहर से आने वाले कर्मचारी के परिजनों के बारे में कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
बिजलीघर के हेडएचआर की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया कि किसी भी कर्मचारी परिवार में बाहर से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स या कोई भी अतिथि आता है तो उसकी सूचना और मेडिकल जांच कराए। किसी भी तरह का वायरल या खांसी, जुकाम की शिकायत होने पर तुरंत जांच कराए। एहतियात बरतें। परमाणु बिजलीघर अस्पताल में तुरंत संपर्क करें।
बायोमैट्रिक्स पर भी लगी रोक: परमाणु बिजलीघर कर्मचारियों की बायोमैट्रिक्स उपस्थिति पर भी रोक लगा दी गई है। अब कर्मचारी कार्ड से ही उपस्थिति दर्ज की जाएगी।