पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Cows Are Forced To Eat Polythene From The Garbage Dump

कूड़े के ढेर से पॉलीथिन खाने को मजबूर हैं गायें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीगोद. कस्बे व गांवों में सैकड़ों की संख्या में बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। गायों के लिए आज सड़कें व कूड़े के ढेर भोजन स्थल बने हुए हैं। रात के समय सड़कों पर इनके बैठे रहने से दुर्घटनाओं का सबब भी बन रहे हैं।

दूसरी तरफ, एक सच यह भी है कि आज सड़कों पर आवारा घूमती व भूखी गाय कचरे से गंदगी व पॉलीथिन खाने पर विवश हैं। सुख-समृद्धि की प्रतीक रही भारतीय गाय आज कूड़े के ढेर में कचरा और प्लास्टिक की थैलियां खाती दिखती हैं। गायों के लिए जहां गोशाला बनी हुई है, वहां भी गाय को इधर-उधर भटककर कचरा खाना पड़ रहा है।
खबरें और भी हैं...