पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्रेडिट-डेबिट कार्ड से ट्रांजेक्शन नहीं किया ताे सुविधा बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगर आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर पढ़ना आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल, आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड से 16 मार्च तक ऑनलाइन या कांट्रेक्ट लैस ट्रांजेक्शन नहीं किया तो आपके कार्ड की ये सुविधा बंद की जा सकती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके कार्ड पर मिलने वाली यह सर्विस बंद न हो तो 16 मार्च से पहले इसका कम से कम एक बार उपयोग जरूर करें।

आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि कार्ड इश्यू-रीइश्यू करते वक्त देश में एटीएम और पीओएस टर्मिनल्स पर केवल डॉमेस्टिक कार्ड्स से ट्रांजेक्शन को ही मंजूरी दें यानी अब जिन लोगों ने विदेश आना-जाना नहीं होता है और उनके बैंक कार्ड पर ओवरसीज फैसेलिटी नहीं मिलेगी। अब बैंक में आवेदन करने पर ही ये सेवाएं शुरू होंगी। अभी तक बैंक इन सभी सेवाओं को बिना डिमांड किए भी शुरू कर देते हैं। ग्राहकों को चौबीसों घंटे किसी भी समय अपने कार्ड को ऑन अाैर ऑफ कर सकते हैं या ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए वे मोबाइल एप या इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम या आईवीआर का सहारा ले सकते हैं। ये नए नियम प्रीपेड गिफ्ट कार्ड्स और मेट्रो कार्ड पर लागू नहीं होंगे।

ऐसे करता हैं कांट्रेक्ट लैस
कार्ड काम


इन कार्ड्स और मशीनों पर एक खास चिन्ह बना होता है. इस मशीन पर करीब 4 सेंटीमीटर की दूरी पर कार्ड रखना या दिखाना होता है और आपके खाते से पैसे कट जाते हैं. यानी कार्ड को स्वाइप या डिप करने की जरूरत नहीं होती और न ही पिन एंटर करना होता है।

यूं समझें कांट्रेक्ट लैस ट्रांजेक्शन की गणित

इस टेक्नालॉजी की मदद से कार्ड होल्डर को ट्रांजेक्शन के लिए स्वाइप करने की जरूरत नहीं होती है। पॉइंट ऑफ सेल (पीअाेएस) मशीन से कार्ड को सटाने पर पेमेंट हो जाता है। कांट्रेक्ट लैस क्रेडिट कार्ड में दो तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। पहला ‘नियर फील्ड कम्युनिकेशन’ और दूसरा ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन’। जब इस तरह के कार्ड को इस तकनीक से लैस कार्ड मशीन के पास लाया जाता है, तो पैमेंट अपने-आप हो जाता है। मशीन की 2 से 5 सेंटीमीटर की रेंज में भी कार्ड को रखा जाए तो पैमेंट हो सकता है। इससे कार्ड को किसी मशीन में डालने या उसे स्वाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती। न ही पिन या ओटीपी डालने की जरूरत होती है। कांट्रेक्ट लैस पैमेंट की अधिकतम सीमा 2 हजार रुपए होती है। एक दिन में पांच कांट्रेक्ट लैस ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...