सुल्तानपुर में मारपीट के क्रॉस केस दर्ज
सुल्तानपुर. पुलिस ने मारपीट करने के मामले में क्रॉस केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सचिन पुत्र मुकेश हरिजन ने मामला दर्ज कराया है कि वह हाड़ा मार्केट से बाइक से निकल रहा था। इसी दौरान मंसूर अली, उसके भतीजे व अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष से अनवर अली पुत्र शब्बीर हुसैन ने सचिन झावा व अन्य लोगों के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।