पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Dead Body Of Youth Found Hanging On Tree Family Members Feared Murder

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर. नहर के पास घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।

सुल्तानपुर. बूढ़ादीत थाना क्षेत्र में बुधवार काे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनाें ने हत्या की अाशंका जताते हुए अाराेपियाें पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया और पुलिस को शव को करीब दो घंटे तक पेड़ से नहीं उतारने दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

बुधवार सुबह खेरूला से खेड़ली परसराम गांव की ओर नहर के पास पेड़ पर लोगों को 45 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र देवलाल मेघवाल निवासी भूनेण का शव लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना उन्होंने बूढ़ादीत पुलिस को दी तो कार्यवाहक थानाधिकारी योगेश शर्मा पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण हंगामा करने लगे और पेड़ से शव को नहीं उतारने दिया। थोडी देर में डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए और समझाइश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। यहां पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष मुकुट नागर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद इटावा एसएचओ मुकेश मीणा, नायब तहसीलदार भरत यादव अाैर एसडीएम जब्बरसिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उचित मुआवजा एवं सहायता देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा और सीएचसी सुल्तानपुर की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम नागर ने बताया कि करीब छह माह पूर्व ओमप्रकाश व उसकी प|ी के साथ अज्ञात लोगों ने हाथ-पैर बांध दिए थे और महिला के कानों टॉप्स लूट ले गए थे। उस मामले में भी अभी तक पुलिस ने कुछ कार्रवाई नहीं की। इससे लोगों में रोष है। मृतक ओमप्रकाश के दो बेटियां करीब 9 और 5 साल की है। वहीं प|ी मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।
खबरें और भी हैं...