- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News Desh Bhakti Song Competition Organized Neha I
देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन, नेहा प्रथम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में देश भक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य मनोरमा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप की नेहा कुमावत प्रथम, कुशाग्र यादव द्वितीय व मनीषा तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में निखिल प्रथम, प्रियंका द्वितीय व तेजस तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम के बालक कुशाग्र ने एकल वीर रस से ओतप्रोत गीत की प्रस्तुति देते हुए सबका मन मोह लिया।
प्राचार्य मनोरमा यादव ने कहा कि हम सब को सत्य व अहिंसा का पालन करते हुए गांधीजी के आदर्शों पर चलना चाहिए। सभी विजे ताओ को अतिथियों ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कैलाश चंद आचार्य व रोशनलाल गुर्जर ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर हंसराज यादव शिवराम सिंह यादव, सुरेश चंद शर्मा,जितेन्द्र कुमार, मनीषा यादव, मुकेश कुमार, प्रशांत पारिक, रामावतार यादव, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे। संचालन कर्ण सिंह ने किया। इससे पहले प्र चार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्रागपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह
पावटा| प्रागपुरा में शनिवार को पूर्व विधायक डॉ.फूलचंद भिण्डा के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिलामंत्री कैलाश ताखर की अध्यक्षता में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक डॉ.भिण्डा ने कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ होता है क्याेंकि कार्यकर्ता ही पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। कार्यकताओं से भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से ही देश हित में कार्य करने की बात कही। जिलामंत्री कैलाश ताखर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का नाम पूरे विश्व में लहराते हुए गौरव बढ़ाया है।
काेटपूतली| देश भक्ति गीत में विजेताअाें काे पुरस्कृत करते अतिथि।