- Hindi News
- National
- Hingoniya News Rajasthan News Detailed Discussion On Village Development And Women Empowerment In Irolav
इरोलाव में ग्राम विकास और महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा
कस्बे के समीप स्थित इरोलाव गांव में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तत्वावधान में संचालित ज्योति राजीविका महिला संगठन की बैठक संगठन अध्यक्ष कुसुमलता व सचिव सुनीता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अतिथियों व संगठन की महिलाओं के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का आगाज किया गया। बालाजी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्राम इरोलाव की रहने वाली जांच कमेटी की ललिता कुमावत ने स्वयं सहायता समूह की जानकारी देते हुए बताया कि ज्योति राजीविका महिला संगठन को बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्राम की महिलाओं को स्वरोजगार, सशक्त व संगठित रहने के लिए प्रेरित करना है। वहीं इस संगठन के द्वारा ग्राम इरोलाव, भादरपुरा, तेज्या का बास में व्याप्त मूलभूत समस्याएं जैसे स्कूलों में बच्चों के पीने के पानी की कमी, सड़कें, नालियों आदि के सुधार हेतु विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समूह की समस्त पदाधिकारी, सदस्य, ग्राम संगठन के अधिकारियों सहित कमेटी की सदस्य उपस्थित हुई व अपने अपने विचार रखे।
निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर मुरलीपुरा में 22 को
हिंगोनिया| कस्बे के पास मुरलीपुरा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 22 मार्च को ग्रामीण स्वास्थ्य जागृति संस्थान द्वारा निशुल्क चिकित्सा व जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी नरेन्द्र शर्मा व ममता शर्मा ने बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. जुगलकिशोर शर्मा, ईएनटी विशेषज्ञ डा. बीएम शर्मा, यूरोलॉजी विशेषज्ञ डा. अनिल शर्मा, महिला चिकित्सक डाॅ. शिवांगी खांडल, जनरल फिजिशियन डाॅ. अरूण सिंह भाटी, महिला चिकित्सक पिंटू कुमारी, नेत्र चिकित्सक डाॅ. अनिल जुनदिया, मेल नर्स महेश शर्मा, स्टाफ नर्स राजू देवी, लैब टेक्नीशियन विजय मौर्य सेवाएं देंगे। शिविर प्रभारी पीएचसी हिंगोनिया के डाॅ. राजेन्द्र यादव होंगे।
शिविर में आवश्यक निशुल्क दवाइयां भी वितरण की जाएगी। इसी के साथ शिविर में कोरोना वायरस से बचने के उपाय चिकित्सकों की विशेष टीम द्वारा बताए जाएंगे।