पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangod News Rajasthan News Devdham Pad Yatra From 13 Discussed In The Meeting

देवधाम पदयात्रा 13 से, बैठक में की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवनारायण सेवा समिति की बैठक रविवार को बोरीनाकलां तरकस्या गांव में परमानन्द मेवाड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें देवधाम झाड़ौता पैदल यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

झाड़ौता देवनारायण पैदल यात्रा सुल्तानपुर से रवाना होगी। कनवास से होते हुए 13 मार्च को सांगोद नगर के नसियांजी बाइपास पर तीनों यात्राओं का एक साथ संगम होगा। पैदल यात्रा का सांगोद में स्वागत किया जाएगा। पदयात्री रात्रि विश्राम कमोलर में करेंगे। इसके बाद 14 मार्च को देवधाम झाड़ाैता पहुंचेगी। जहां रात काे जागरण हाेगा। मुकुन्दीलाल गाेचर ने बताया कि पदयात्रा बोरीनाकलां तरकस्या से देवमंदिर से प्रारम्भ होगी।

यात्रा की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। बैठक में शिवराज पीटीआई, छगनलाल गुर्जर, कमल शोली, महावीर गुर्जर, हेमराज गुर्जर, हरलाल गुर्जर, जुगराज गुर्जर, श्यावराज गुर्जर, बद्रीलाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर शामिल थे। इन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।

खबरें और भी हैं...