पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jobner News Rajasthan News Devotees Visit The Phapel Festival Of Gepal Temple

गाेपाल मंदिर के फागोत्सव में झूमे श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बगरू/ बगरू ग्रामीण | ग्राम सुरतपुरा में स्थित गोपाल महाराज मंदिर में शुक्रवार को आयोजित फागोत्सव में झूमे श्रद्धालु। श्रद्धालु शंकर लाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गायक कलाकार शंकर लाल केश्यावाला, बनवारी व अशोक कुमार द्वारा आओं आओं जी गजानंद खेलों होली के साथ शुभारंभ कर होलिया में उड़े रे गुलाल, राधा होली खेलन आई सहित भजन गाए जिन पर श्रद्धालु झूमते रहे।

राधा-कृष्ण की झांकी सजाई, खेली होली

सामोद | कस्बे स्थित खंडेलवाल कॉलोनी में शुक्रवार को ग्रामीणों ने फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान ठाकुरजी सहित रामदरबार की फूलडोल झांकी सजाई गई। साथ ही राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजा कर महिलाओं ने फूलों व गुलाल-अबीर से होली खेली। कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की सजीव झांकी के साथ फूलों व गुलाल-अबीर से जम कर होली खेली। शाम को भोग आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

माहेश्वरी समाज ने मनाई रंग पंचमी

भैंसावा | कस्बे सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार को माहेश्वरी समाज की ओर से रंग पंचमी का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर एक दूसरे के रंग गुलाल लगा कर प्रेम व भाईचारे की सीख दी।

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

कालाडेरा | कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में शुक्रवार को आयुर्वेद विभाग द्वारा निशुल्क अर्श, भगंदर, क्षार सूत्रीय शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। 10 दिवसीय शिविर में रोगियों का आयुर्वेद क्षार सूत्रीय शल्य चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सैनी ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। सहायक शिविर प्रभारी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि 10 दिवसीय आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर में रोगियों की क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा की जाएगी। शिविर में ऑपरेशन के योग्य रोगियों का 15 मार्च तक पंजीयन कर जांच परीक्षण कर उन्हें भर्ती किया जाएगा तथा उनको भोजन, चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल पंचोली, कृष्णकांत जोशी, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष लल्लूराम सैनी, गोविंद सहाय सैन, सांवर मल शास्त्री, कांग्रेस इकाई अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, अविनाश चंद्र वशिष्ठ, इंद्रकुमार जैन, हरीप्रकाश चौधरी, गिरधारी लाल शर्मा, गुलाब चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

भंदेबालाजी में 9वां फागोत्सव समारोह आज

हिरनोदा | धार्मिक स्थल भंदेबालाजी में शनिवार को 9वां फागोत्सव एवं शास्त्रीय संगीत समारोह रात्रि 8 बजे आयोजित होगा। भंदेबालाजी समिति के व्यवस्थापक जगदीश बड़ीवाल ने बताया कि संगीत समारोह में पं. आनंद वैद्य, बाबूखां, कमलेश कुमावत, पूजा कुमावत, सन्नू कुमावत द्वारा शास्त्रीय संगीत गायन किया जाएगा।

गोशालाद्वार निर्माण के भामाशाह का सम्मान आज

जोबनेर | जोबनेर के आसलपुर रोड पर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में सुरत निवासी गौ भक्त भामाशाह द्वारा पांच लाख रुपए भेंट कर गौशाला के मुख्य गेट का निर्माण करवाने के बाद जोबनेर आगमन पर गोभक्तों द्वारा शनिवार को उनका सम्मान किया जाएगा। श्री कृष्ण गोशाला के पूर्व अध्यक्ष विष्णु पारीक, माल सिंह मनोहर ने बताया कि सुरत निवासी किशोर भाई ने गौशाला समिति के आग्रह पर श्री कृष्ण गोशाला में पांच लाख रुपए भेंट कर मुख्य दरवाजे का निर्माण करवाया था। शनिवार को भामाशाह किशोर भाई जोबनेर में आगमन पर गौशाला जाएंगे और गोशाला समिति के साथ विचार विमर्श करेंगे। गोभक्तों द्वारा गोशाला तक मोटरसाइकिल रैली निकाल भामाशाह का स्वागत किया जाएगा।

दीपक की रोशनी में सुंदरकांड पाठ 23 को

चौमू | शहर के श्रीराम नवयुवक सुंदरकांड मंडल की बैठक शुक्रवार को मंडल उपाध्यक्ष ललित कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 23 मार्च को नववर्ष की पूर्व संध्या पर दीपक की रोशनी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मंडल प्रवक्ता मुकुल वैष्णव ने बताया कि इस पाठ के दौरान संपूर्ण मंदिर में मिट्टी के दीपकों से विशाल रोशनी की जाएगी और उसी रोशनी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सजीव रामदरबार एवं वानर सेना का चित्रण भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे मिट्टी के पांच दीपक, बाती एवं तेल साथ लेकर आए। बैठक में व्यवस्थापक रामकिशोर कुमावत, मंत्री प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश जिंदल, प्रकाश कुमावत, अनंत शर्मा, दुष्यंत वशिष्ट, मालीराम जांगिड़, देवेंद्र पारीक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...