पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Devotees Walk In Phagotsav Don39t Throw Color Sanwariya

फागोत्सव में झूमे श्रद्धालु, रंग मत डाले रे सांवरिया...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहपुरा| शहर के कृष्णा कॉलोनी, नेहरा हॉस्पिटल की गली में श्री श्याम बाल मंडल परिवार ,शाहपुरा के तत्वावधान में फागोत्सव हुआ। गायक मोहन पुजारी ने गणेश वंदना गजानंद महाराज पधारो...., नैना नीचा करले श्याम ने रीझावली काई....,अशोक सैनी ने खाटू वाले श्याम धनी मैंने चस्का तेरी यारी का...., सांवरियो बैठो है जो लेना हो सो मांग ले...., इन्द्रनारायण गोयल ने मांगो लखदातार से...., होलिया में उड़े रे गुलाल.... आदि भजन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। अमित म्यूजिकल ग्रुप की मधुर ध्वनियों ने नाचने पर मजबूर कर दिया। मंडल के राकेश अग्रवाल, अजय ताम्बी, विनोद गोयल, इन्द्र नारायण गोयल, पवन मोदी का आयोजक कॉलोनी वासी शिव दास शर्मा, रमेश, परमानंद शर्मा, प्रहलाद जिंदल, रामवतार खंडेलवाल ने सम्मान किया। योगेश चूडला, विष्णु चूडला, गोपाल खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...