पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amer News Rajasthan News Discrimination In Case Of Removal Of Encroachment

अतिक्रमण हटाने के मामले में भेदभाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानपुरा माचेड़ी | दौलतपुरा गांव में गुरुवार को प्रशासन द्वारा आम रास्ते से हटाए गए अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया है।

प्रेषित किए गए ज्ञापन में अतिक्रमण हटाने के मामले में अधिकारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में पूर्व उपसरपंच हनुमान सहाय शर्मा, वार्डपंच कैलाश चंद जाट, पवन शर्मा, राजेश ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश अनुसार आम रास्ता 40 फीट का है, लेकिन जेडीए तहसीलदार, आमेर तहसीलदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने मिलीभगत कर रास्ते को कहीं 33 फीट तो कहीं 35 फीट ही चौड़ा किया है, जबकि मौके पर अभी भी अतिक्रमण मौजूद है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आम रास्ते में अतिक्रमण हटाने की मांग की है। गिरदावर चौथमल मीणा ने बताया कि रास्ता रिकॉर्ड में कहीं 33 फिट, कहीं 35 तो कहीं पर 40 फिट का है। इसी के मुताबिक अतिक्रमण को हटाया गया है।
खबरें और भी हैं...