- Hindi News
- National
- Govindgarh News Rajasthan News Discussion On Seasonal Diseases In The Dispensary
औषधालय में मौसमी बीमारियों पर चर्चा
सांभरलेक ग्रामीण| राजकीय आयुर्वेद औषधालय खंडेल में पोषण पखवाड़ा अन्तर्गत डॉ. रामप्रकाश शर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य विषयक जानकारी, गर्भावस्था देखभाल, पूर्ण टीकाकरण, गर्भिणी आहार-विहार, ऋतु परिवर्तन अन्य मौसमी बीमारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर मौजूदा संभागियों ने विषय वस्तुओं पर चर्चा करते हुए आमजन को अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो, इसकी रूपरेखा तैयार की गई। डॉ. रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस परिचर्चा में उपकेंद्र खण्डेल, कंवरसा, अमीपुरा में पदस्थापित एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी। एएनएम पिंकी शर्मा ने भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
राज मिस्त्रियों का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू
हिरनोदा| कस्बे के विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार को राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के तहत राजमिस्त्रियों, का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। निगम के उपमहाप्रबंधक मुक्ता अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की फेसिलिटेटर संस्था आरपीएल के द्वारा कारीगरों को हुनर सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में रामचंद्र दुबे व दिनेश के द्वारा कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
हिरनोदा| राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कारीगर।