पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Itawah News Rajasthan News Discussion On The Preparation Of Free Multipurpose Medical Camp

निशुल्क बहुद्देशीय चिकित्सा शिविर की तैयारी पर चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दीगोद. पुरोहित किशन चंद शर्मा की पुण्यतिथि पर दीगोद कस्बे में रोटरी क्लब कोटा राउंडटाउन के तत्वावधान में 15 मार्च को आयोजित निशुल्क बहुद्देशीय चिकित्सा शिविर की तैयारियों को लेकर रोटरी क्लब सदस्यों ग्राम पंचायत के सरपंच एवं शिविर आयोजकों ने विचार विमर्श किया। शिविर संयोजक डॉ. एलएन शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत परिसर में लगने वाले इस शिविर में हर बीमारी के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे एवं निशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिविर में ईसीजी एवं ब्लड शुगर की जांच तथा कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच भी निशुल्क की जाएगी।
खबरें और भी हैं...