- Hindi News
- National
- Sultanpur News Rajasthan News Divisional Chief Engineer Said Collect Dues Strictly
संभागीय मुख्य अभियंता ने कहा- सख्ती से करें बकाया वसूली
विद्युत निगम के संभागीय मुख्य अभियंता क्षेमराज मीणा ने शुक्रवार को कस्बे में निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्हाेंने उपखंड सुल्तानपुर के फीडर नोताडा पर 47 लाख, मोरपा पर 23 लाख, बगतरी पर 65 लाख, बनेठिया पर 76 लाख, मंडावरा पर 139 लाख व बड़ाैद फीडर पर 33 लाख की राशि उपभोक्ताओं पर बकाया होने पर नाराजगी जाहिर की।
उन्हाेंने बकायादारों पर सख्त कार्रवाई करने व ट्रांसफार्मर उतारने के निर्देश दिए। जेईएन बूढ़ादीत के क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर ज्यादा राशि बकाया होने पर ज्वालाप्रसाद वर्मा के प्रति नाराजगी जताई। उपखंड कार्यालय सुल्तानपुर के तहत 481 विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए हैं। जिन पर 51 लाख का राजस्व निर्धारण किया गया। जिसमें 240 प्रकरणों की विद्युत थाने में एफआईआर कर 11 लाख की राशि वसूली की गई है।
शेष 241 विद्युत चोरी के मामले की एफआईआर करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विजिलेंस अधिकारी टीकाराम मीणा ने कस्बे में कटे कनेक्शन की जांच की। जिसमें वापस जुड़े कनेक्शनों की वीसीआर भरने व मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में फुलकंवर सैनी के नेतृत्व में बकायादारों के 12 कनेक्शन काटे गए। जिन पर निगम का 1.75 लाख बकाया है।
सुल्तानपुर. कस्बे में विद्युत निगम कार्यालय का निरीक्षण करते संभागीय मुख्य अभियंता मीणा।