पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Besroadgarh News Rajasthan News Do Tasks By 31 Extend 100 Days In Mnrega

कार्याें को 31 तक करो, मनरेगा में 100 दिवस बढ़ाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति सभागार में कार्यवाहक विकास अधिकारी एवं एसडीएम रामसुख गुर्जर ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने वित्तीय वर्ष में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि इन्हें 31 मार्च तक पूर्ण कराना है। महानरेगा में 100 दिवस को बढ़ाने, सभी कार्यों की जिओटेग कर समय पर भुगतान करने के लिए कहा।

ग्राम विकास अधिकारियों ने कहा कि किश्त समय पर प्राप्त नहीं होने से आवास पूर्ण करने में समस्या आ रही है। 98 लाभार्थियों को केवल एक ही किश्त का भुगतान हुआ है। भुगतान के लिए लिखा जाए। एसडीएम ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूल ग्राम पंचायत में सोमवार, मंगलवार एवं अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को मुख्यालय पर रहकर कार्य करें। बैठक में पंचायत समिति स्टाफ, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, ग्राम विकास अधिकारी, लेखा सहायक, कनिष्ठ लिपिक, रोजगार सहायक मौजूद थे।

स्वच्छता मिशन में शौचालय पूरा करने के निर्देश

स्वच्छता मिशन में वंचित परिवारों के शौचालय पूर्ण कराकर उपयोगिता प्रमाणपत्र भिजवाने के निर्देश दिए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मॉडल शौचालय, सामुदायिक शौचालय स्वीकृत किए गए है। जिन्हें भी शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जो भी कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

आवास योजना में 966 का लक्ष्य

आवास योजना अंतर्गत इस वर्ष स्वीकृत 966 आवासों को समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित करते हुए बताया कि 163 आवास इस वर्ष अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त हुए है। आवेदन भी शीघ्र पंचायत समिति में जमा कराकर रजिस्ट्रेशन कराए। पूर्व सूचना देने के बाद भी कनिष्ठ तकनीकी सहायक राजकुमार व्यास, ग्राम विकास अधिकारी अब्दुल लतीफ, कनिष्ठ लिपिक ज्योति पंवार बैठक में अनुपस्थित रहे। उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं...