- Hindi News
- National
- Sangod News Rajasthan News Dr Azam Baig Became National Coordinator Of Congress Minorities Department
डॉ. आजम बेग कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक बने
सांगोद| राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में राजस्थान से राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर डॉ. आजम बेग को नियुक्त किया गया है। डॉ. बेग प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे राजस्थान मदरसा बोर्ड के प्रथम सचिव और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय स्तर पर घोषित कार्यकारिणी में डॉ. बेग का राजस्थान से एक मात्र राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में मनोनयन किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष, 2 सचिव और विभिन्न राज्यों से 24 राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एवं एक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ. बेग को राष्ट्रीय समन्वयक बनाने पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष आबिद कागजी, इमरान कुरेशी, फैसल मिर्जा, मजहर बेग ने हर्ष जताया है। मनोनयन के बाद डॉ. बेग का शुक्रवार को शिवदासपुरा स्थित जेएलएन एज्यूकेशन कैंपस पहुंचने पर स्वागत किया गया।