- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Drains Filled With Garbage Villagers Have To Clean Drains
कचरे से अटी नालियां, ग्रामीणों को नालियां करनी पड़ रही साफ
धावदकलां पंचायत मुख्यालय पर नालियां कचरे से भरी हैं। पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को खुद नालियां साफ करनी पड़ रही हैं। गांव के रामसिंह चौधरी, बबलू जट, महाराज बालचंद जाट, सुखराम जाट, कपिल मेराठा ने नालियों की सफाई की।
वार्ड 6 की मेरोठा बस्ती में पानी की किल्लत है। पंचायत को इसका प्रस्ताव दे रखा है। अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ। गर्मी का मौसम आने को है। लोगों ने टयूबवैल से पाइपों के जरिए कनेक्शन ले रखे हैं। इसके लिए उन्हें राशि देना पड़ रही है।
रावतभाटा. ग्रामीणों को मजबूरी में नालियां साफ करनी पड़ रही हैं।