- Hindi News
- National
- Govindgarh News Rajasthan News Driver Caught With Scorpio Loaded With Illegal Liquor
अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो के साथ चालक काे पकड़ा
सामोद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटावा भोपजी के उप ग्रिड जीएसएस के पास रविवार सवेरे पुलिस ने शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो गाड़ी व चालक सहित देशी शराब की 9 पेटियों को जब्त किया है।
गोविंदगढ़ डीएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में एसएचओ हरबेंद्र सिंह के द्वारा गठित टीम के राजेंद्र चौधरी व इटावा भोपजी पुलिस चौकी टीम ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार को सवेरे करीब 6 बजे इटावा भोपजी उप ग्रिड जीएसएस के पास करीब अवैध 9 देशी शराब की पेटियों से भरी एक स्कॉर्पियों गाड़ी को जब्त कर उसके चालक गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के लेसवा ढाणी खेजरोली निवासी सीताराम (33) पुत्र गोविंदराम जाट को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरबेंद्र सिंह ने बताया कि होली पर्व सौहार्द एवं शांति पूर्ण मनाने को लेकर पुलिस गश्त कर रही है। हैड कांस्टेबल श्रीराम ने बताया कि पकड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में करीब 415 देशी शराब के पव्वे रखे हुए थे।
वहीं दोपहर बाद दूसरी कार्रवाई में ग्राम पंचायत हाथनोदा में हाड़ोता निवासी कैलाशचंद (40) पुत्र नारायण बुनकर को गिरफ्तार कर इसके पास से 3 पेटियां अवैध शराब की जब्त की है।
सामोद | पुलिस थाने में जब्त गाड़ी, शराब व आरोपी सीताराम।