- Hindi News
- National
- Viratnagar News Rajasthan News Driver Riding Bike Driving Truck Hit Couple Caught 5 Km
बाइक सवार दंपती को टक्कर मार ट्रक ले भागा चालक, 5 किमी पीछा कर दबोचा
कस्बे के एक होटल के सामने बुधवार सुबह कार सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की नीलगाय को बचाने के चक्कर में भामोद-नवरंगपुरा मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। युवक बाइक फिसलने से घायल हुए माता-पिता का हालचाल जानने के लिए आ रहा था।
ग्रामीण सुरज्ञान मीणा ने बताया कि कूकडेला निवासी रामचंद्र मीणा एवं उसकी प|ी मीना देवी बाइक पर सवार होकर अलवर जाने के लिए घर से गए थे। तभी अलवर-जयपुर मार्ग स्थित विराट रिसोर्ट के सामने बाइक फिसलने से घायल हो गए। इसकी सूचना लगने पर उनका पुत्र दिनेश मीणा कार से विराटनगर जा रहा था। तभी भामोद-नवरंगपुरा मार्ग पर अचानक सामने आई नील गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार सवार युवक घायल हो गया। लोगों ने निजी वाहन से इलाज के लिए शाहपुरा चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया जिसकी एसएमएस में उपचार के दौरान की मौत हो गई। युवक की दो भाई रिंकु व मनीष के साथ 16 फरवरी को ही शादी हुई थी।
भास्कर न्यूज | कोटपूतली
जयपुर दिल्ली हाइवे के बानसूर कट पर हो रहे हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। बुधवार रात को इस कट पर पुन: हादसा हुआ जिसंमे एक ट्रक ने एक बाइक काे टक्कर मारी जिससे बाइक सवार दंपती सहित बेटा बेटी घायल हो गए। इन्हे उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। पुलिस ने करीब 5 किमी तक ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ा।
बीडीएम चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि बानसूर कट पर बाइक सवार बनेटी निवासी पूरण सिंह, उसकी प|ी अनिता देवी, उसकी बेटी शिवानी व बेटा कृष्ण जा रहे थे कि ट्रक चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपत्ती सहित पूरा परिवार घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। अासपास के ग्रामीणों व पुलिस ने घायल को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी और पुलिस ने ट्रक का करीब 5 किमी तक पीछा कर पकड़ा। हादसे में घायल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डीजे को लेकर दो पक्षों में विवाद, तीन लोग घायल
बानसूर थाना इलाके में एक समारोह में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया जिस पर दोनों पक्षाें में झगड़ा हो जाने में तीन लोग घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दो की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बानूसर थाना इलाके में एक पक्ष में जलवा का कार्यक्रम था जबकि दूसरे पक्ष के शादी का कार्यक्रम था। दोनों पक्षों में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। थोड़ी देर में देखते ही देखते झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इसके चलते 16 वर्षीय राकेश कुम्हार, 45 वर्षीय फूलचंद कुम्हार व 20 वर्षीय पवन कुमार गंभीर घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से फूलचंद व पवन की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया।
नीलगाय बचाने में कार पलटी, युवक की मौत
विराट रिसोर्ट के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार।