पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tunga News Rajasthan News Dug Around The Crematorium In Nagrajpura Work Involved In Contractor And Panchayat Transactions For Two Months

नगराजपुरा में श्मशान के चारों तरफ खोदी खाई, दो माह से ठेकेदार व पंचायत के लेनदेन में उलझा काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत हिम्मतपुरा के नगराजपुरा गांव में मनरेगा के तहत करीब 7 लाख की राशि से स्वीकृत श्मशान घाट के जमीन समतलीकरण, टीनशैड, परिक्रमा, चबूतरा निर्माण कार्य सामग्री आपूर्ति के अभाव में लंबे समय से अधूरे पड़े है। अति महत्वपूर्ण स्थान पर खाई खोदकर काम
को बंद रखने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जबकि सामग्री आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को ग्राम पंचायत व पंचायत समिति प्रशासन द्वारा चार बार नोटिस देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से ठेकेदार के आगे प्रशासन बौना दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नगराजपुरा के श्मशान घाट के विकास कार्य के लिए पंचायत प्रशासन की ओर से मनरेगा योजना के तहत करीबन 7 लाख की रसाशी स्वीकृति मिली। जिसके बाद मोक्षधाम पर नरेगा श्रमिकों के द्वारा मौके पर जमीन समतलीकरण का कार्य किया गया तथा श्मशान स्थल पर चबूतरा निर्माण व परिक्रमा बनानें के लिए तीन फीट गहरी नींव भी खोद दी गई है,लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य के लिए सामग्री की आपूर्ति नहीं होने से पिछले दो माह से ज्यादा समय से श्मशान पर खाई खुदी पड़ी है। पंचायत प्रशासन ने ठेकेदार को तीन बार नोटिस के जीरए सामग्री आपूर्ति के कहा गया, लेकिन संवेदक विनायक एंटरप्राइजेज ने एक नहीं सुनी। उसके बाद बस्सी विकास अधिकारी ने नोटिस जारी कर तीन में सामग्री सप्लाई के आदेश दिए, लेकिन ठेकेदार पर कोई फर्क नहीं पड़ा। नगराजपुरा में मोक्षधाम का विकास करानें के लिए प्रशासन ने काम शुरू तो करवा दिया लेकिन वर्तमान के हालात में मोक्षधाम के चारों ओर गहरी गहरी खाई खोद देने से मौक्ष स्थल पर पहुंचना ही टेडी खीर बना हुआ है। गांव में अगर किसी बुजुर्ग के सौ साल पूरे हो जा तो मुख्य स्थान पर तो अंतिम संस्कार होना भी संभव नहीं है। लोगों का कहना है की या तो काम जल्दी पूरा करने नहीं तो हमारे श्मशान को पुरानी स्थिति में ही लौटा दे।

आज की तारीख में फर्म का एक भी बिल का भुगतान बकाया नहीं है। केवल पंचायत भवन में रंगरोगन व फर्सा पर स्टोन लगाने के काम का भुगतान है जिसके बिल हमारे पास नहीं आए है बिल मिलते ही नियमानुसार भुगतान हो जाएगा।
-नरेश कुमार मीना, ग्राम विकास अधिकारी हिम्मतपुरा।

मेरा भुगतान बकाया चल रहा है। पैसा नहीं मिलें से सामग्री की सप्लाई नहीं कर रहे है।-
कृष्णकुमार शर्मा, फर्म, विनायक-एन्टरप्राईजेज

अल्टीमेटम के बाद भी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं

ग्राम पंचायत हिम्मतपुरा में सामग्री सप्लाई की निविदा विनायक एंटरप्राइजेज 25, गोपाल शर्मा की ढाणी, हिम्मतपुरा, पोस्ट- मानसरखेडी, बस्सी के नाम स्वीकृत की गई थी। ग्राम पंचायत प्रशासन ने फर्म को 9 नवंबर, 30 नवंबर व 21 दिसम्बर को नोटिस जारी कर मनरेगा व अन्य विकास का र्यो में सामग्री आपूर्ति करने के लिए अवगत करवाया गया। साथ ही दर्शाया की सामग्री सप्लाई नहीं होने से जनहित के विकास कार्य बंद पड़े है। उसके बाद 31 दिसम्बर को बस्सी विकास अधिकारी छोटूराम मीना ने भी फर्म को नोटिस जारी कर तीन दिन में सामग्री आपूर्ति करने के निर्देश दिए । तथा ऐसा नहीं होने पर फर्म को ब्लेक लिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई लेकिन कमजोर प्रशासन के कारण तीन महिनों बाद भी कार्रवाई नहीं हुई जिससे प्रशासन से जनता का भरोसा उठने लगा है।

तूंगा| ग्राम नगराजपुरा में माेक्षधाम पर परिक्रमा व चबूतरा बनाने के लिए दो माह पूर्व खोदी गई नींव।
खबरें और भी हैं...