पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Dung Filled Pickup Gift To Fafia Mokshadham

फाफिया मोक्षधाम को गोबर के कंडे से भरी पिकअप भेंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहपुरा| शहर के फाफीया मोक्षधाम में शुक्रवार को भामाशाह चिमनपुरा कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोहिताश यादव, प्रिंस डेयरी के निर्देशक पवन कुमार यादव व दिनेश ढबास की ओर से गोबर के कंडे से भरी पिकअप भेट की। शाहपुरा मोक्षधाम विकास समिति संरक्षक महेंद्र अग्रवाल,अक्कू पारीक व पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि भामाशाहों की ओर से मोक्षधाम में दाह संस्कार व अन्य क्रियाकलापों के लिए गोबर के कंडे से भरी पिकअप देना पुनीत कार्य है। उन्होंने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से मोक्षधाम की फिजा बदल रही है। पूर्व में भी प्रिंस डेयरी श्याम कालोनी के निर्देशक पवन कुमार यादव की ओर से एक गोबर के कंडे से भरी पिकअप भेंट की गई थी। इस अवसर पर कृष्ण कुमार लोसब, महेश ढबास, विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष बाबूलाल चूडला, एडवोकेट बाबूलाल यादव, बाल गोविंद सोनी, राजेंद्र मिश्रा सहित कई समिति सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...