शिक्षण संस्थान 30 तक बंद
मंडाना| कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलाें व शिक्षण संस्थाअाें में 30 मार्च तक अवकाश घाेषित कर दिया है। इसकी पालना में कलेक्टर ओम कसेरा ने शनिवार को आदेश जारी किए है। इसके अनुसार जिले के समस्त राजकीय व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय, समस्त कोचिंग संस्थान, मदरसे व अन्य शिक्षण संस्थान 30 मार्च तक बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान चल रही कक्षा 5वीं, 8वीं,10वीं, 12वीं परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित रहेगी। वहीं बोर्ड परीक्षा के अलावा अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं 30 मार्च के बाद हाेगी। मंडाना सहित क्षेत्र के सभी गांवों के राजकीय व निजी विद्यालय भी आदेश की पालना में बंद रहेंगे।
आंगनबाड़ी केंद्राें पर भी अवकाश घोषित करें: सांगोद. अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के संरक्षक छोटीलाल बुनकर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी अवकाश घोषित करने की मांग की है। बुनकर ने पत्र में बताया कि कोराेना वायरस को लेकर राज्य सरकार ने शनिवार से स्कूल- कॉलेज तो बन्द कर दिए, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्राें पर अवकाश घोषित नहीं किए हैं। इससे आंगनबाड़ी कार्मिकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जब स्कूलों व कॉलेजों में कोराेना वायरस का असर हाे सकता है ताे अांगनबाड़ी केंद्राें पर भी बच्चे संक्रमित हाे सकते हैं।