- Hindi News
- National
- R.mandi News Rajasthan News Efforts Will Now Be Made To Give Youth Full Representation In Power And Organization Virendra Manda
युवाओं को अब सत्ता और संगठन में भरपूर प्रतिनिधित्व देने के प्रयास होंगे: वीरेंद्र मंडा
युवक कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मंडा ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की जान हैं, युवाओं के दम पर ही राजस्थान में एक बार फिर पार्टी सत्ता में आई है। ऐसे में हमारा प्रयास है कि अब युवाओं की सत्ता और और संगठन में पर्याप्त भागीदारी रहेगी। निकाय चुनावों में भी युवाओं को टिकट में प्राथमिकता मिले, इसके लिए हम वरिष्ठ नेताओं से अपील करेंगे। वहीं, युवाओं को भी चाहिए कि वे वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेकर आगे बढ़ें, अगर हमने वरिष्ठ पार्टी नेताओं को भुला दिया तो हम कभी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे।
युकां देहात जिलाध्यक्ष मंडा रामगंजमंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन में अब ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए हम गांव और ढाणियों में जाकर युवाओं को जागरूक करेंगे। मंडा ने युवाओं को विश्वास दिलाया कि आपकी हर बात का सम्मान होगा। ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करने वालों को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
खुली जीत में निकाला मंडा विजयी जुलूस, उमड़े युवा
सम्मान समारोह से पहले देहात जिलाध्यक्ष मंडा को खुली जीप में सवार किया और विजयी जुलूस निकाला गया। इस दौरान उनके साथ संगठन के निर्वाचित पदाधिकारी भी रहे। वहीं, कार्यकर्ता बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंडा का शहर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने भी स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष रामगंजमंडी से पहली बार बना है। जुलूस मार्ग में स्थित शहीद पन्नालाल, डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। बाजार नंबर 4 में अल्पसंख्यक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नदीम बेग के नेतृत्व में स्वागत हुआ।,बाजार नंबर 6 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजमल सर्राफ के निवास पर सम्मान किया। जुलूस के बाद चौथ माता मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह हुआ। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का ब्लॉक कांग्रेस की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष हुकम बापना ने की। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोयंदा, पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजमल सर्राफ, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल चतर, राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सेवादल अध्यक्ष अशोक मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष जसविंद्र सिंह विक्की, कांग्रेस की नेत्री और महिला सचिव लवीना शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नदीम बेग रहे।

इनकी रही मौजूदगी
युवक कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष के सम्मान समारोह में जिला महासचिव टिंकू राठौर, पिंटू मेहरा, नईम कुरैशी, चेतन चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष कालू सिंह राणावत बुधखान, विधानसभा महासचिव ऐश्वर्या शर्मा, मुकुट मीणा, अनिल मेवाड़ा का सरोपा भेंट कर सम्मान किया। विधानसभा महासचिव ऐश्वर्या शर्मा ने आभार जताया। समारोह में किसान कांग्रेस के नेता बबलू सेन, अफरोज खान, महेश मीना, संस्कार मीणा, बाबू बैंसला, पवन मालवीय, दीपक गुर्जर, अजय बैरवा, जोधराज सिंह, साबिर चौधरी, महेंद्र सहरावदा, वीरेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निकाला गया। इस दौरान उनके साथ संगठन के निर्वाचित पदाधिकारी भी रहे। वहीं, कार्यकर्ता बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंडा का शहर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने भी स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष रामगंजमंडी से पहली बार बना है। जुलूस मार्ग में स्थित शहीद पन्नालाल, डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। बाजार नंबर 4 में अल्पसंख्यक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नदीम बेग के नेतृत्व में स्वागत हुआ।,बाजार नंबर 6 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजमल सर्राफ के निवास पर सम्मान किया। जुलूस
रामगंजमंडी. जिलाध्यक्ष और निर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में मौजूद पदाधिकारी।
रामगंजमंडी. युवक कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।