पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एससी और एसटी कर्मचारी संस्था का चुनाव आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावतभाटा। अणुशक्ति डॉ.अम्बेडकर एससी एसटी कर्मचारी कल्याण संस्था के चुनाव रविवार को होंगे। उप चुनाव अधिकारी सचिनकुमार जैन, बसंतीलाल अहीर ने बताया कि कुल 591 की मतदाताओं में से 236 मतदाताओं ने संयंत्र स्थल पर मतदान किया। जिसमें से 230 सदस्यों ने मत दिया। जबकि 6 मतदाताओं ने पोस्टल बेलेट से मतदान किया। रविवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक एनटीसी कॉलोनी शिव मंदिर के पास कल्याण केंद्र में मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी।

संयंत्र स्थल पर चुनाव के बाद मतपेटियों को रविवार सुबह तक विभागीय सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिन सदस्यों ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं कराया है, वह सदस्यता शुल्क जमा कराकर मतदान कर सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी रामभराेस मेघवाल ने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, इकाई 5,6 सचिव, इकाई 5,6 उपप्रचार सचिव के लिए मतदान होगा। जिसमें अध्यक्ष के लिए चंदनमल धोलपुरिया, जगदीशप्रसाद मीणा, महासचिव के लिए धर्मेंद्रकुमार रविकुल, हनुमानराम, कोषाध्यक्ष चिमनलाल, श्यामलाल महावर, शैलेंद्र कुमार कुर्रे, सचिव इकाई 5, 6 मानसिंह मीणा, राजेशकुमार रेगर में मुकाबला है।
खबरें और भी हैं...