- Hindi News
- National
- Itawah News Rajasthan News Etawah Hospital Becomes 50 Beds Medical Facilities Will Be Increased
इटावा अस्पताल हुआ 50 बेड का, बढ़ेंगी चिकित्सा सुविधाएं
इटावा. कस्बे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जो अब 50 बेड का हो गया।
इटावा| कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) को शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 से 50 बेड का करने की घोषणा की। इससे अब सीएचसी पर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्र का सबसे बड़ा चिकित्सालय होने के बाद भी यहां पर चिकित्सा सेवाओं में काफी कमी है। जिससे लोगों को समय पर उपचार मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर लोगों ने विधायक रामनारायण मीणा को अवगत कराया था।
इससे पूर्व भी लोग चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर हमेशा क्रमोन्नत करने की मांग करते आ रहे हैं। इसको लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इटावा अस्पताल को अब 30 से 50 बेड का करने की घोषणा की। जिससे अब अस्पताल में चिकित्सकों के साथ नर्सिंग कर्मचारियों के पद बढ़ेंगे। साथ ही मरीजों के लिए भी वार्ड बनेंगे।
केमिस्ट जागरुकता अभियान अाज: जगपुरा. होलसेल केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी एवं कोटा रिटेल केमिस्ट क्लब की अाेर से रविवार को केमिस्ट जागरूकता अभियान शगुन मेरिज गार्डन रंगबाड़ी कोटा में शाम 5 बजे हाेगा। सोसायटी के अध्यक्ष शिवराज गुंजल ने बताया कि कोरोना वायरस से पूरे विश्व में महामारी फैली हुई है। कोटा शहर के रिटेल एवं होलसेल व्यापारी महामारी से बचाव के लिए आमजन तक किस प्रकार से सही जानकारी प्रदान की जाए, इसको लेकर संगोष्ठी करेंगे।