- Hindi News
- National
- Kaladera News Rajasthan News Experimental Examination In College From Today
महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा आज से
कालाडेरा|कस्बे स्थित सेठ आरएल सहरिया राजकीय महाविद्यालय 12 मार्च से स्नातक प्रथम वर्ष की कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा प्रारंभ होगी। डॉ. एसआर कुमावत ने बताया कि 12 से 20 मार्च तक कला संकाय की प्रायोगिक परीक्षा रखी गई है। जिसके लिए विद्यार्थियों के बैच और समय की सूचना महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 7 अप्रैल से शुरू होगी। जो विद्यार्थी इस परीक्षा से वंचित रह जाता है, उसे पुनः अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।