पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chaksu News Rajasthan News Farmers Stopped In Jaipur Durgapura With Dr Kirodi For Compensation For Hail Storm

ओलावृष्टि के मुआवजे के लिए डॉ. किरोड़ी के साथ किसानों का जयपुर कूच, दुर्गापुरा में रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से चौपट फसल के मुआवजा की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कोटखावदा तहसील बालाजी मोड़ से सैकड़ों साधनों में हजारों किसानों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए जयपुर कूच किया। जयपुर कूच से पहले सांसद डॉ किरोड़ी ने देवसी बालाजी मोड़ पर किसानों को संबोधित करते कहा कि जब तक उनके नुकसान की भरपाई नहीं हो जाती तब तक वह उनके अधिकारों के लिए राज्य सरकार से लड़ते रहेंगे।

दुर्गापुरा पहुंचने पर पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोका तो किरोड़ी लाल के नेतृत्व में किसान वहीं धरने पर बैठ गए। 2 घंटे बाद राजस्थान सरकार के मंत्री लालचंद कटारिया, जिला कलेक्टर जोगाराम मौके पर पहुंचे एवं किरोड़ी लाल मीणा के साथ 21 सदस्य शिष्टमंडल से वार्ता शुरू की। डॉक्टर मीणा ने कहा कि किसानों की जायज़ मांगों पर मुख्यमंत्री की सहमति प्रदान कराए। मांगों पर जल्दी फैसला नहीं लिया तो प्रदेश में ओलावृष्टि से प्रभावित सभी किसानों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर धरने पर बैठेंगे। कटारिया के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

चाकसू| दुर्गापुरा में डॉ. किरोड़ीलाल से बात करते मंत्री लालचंद कटारिया व जिला कलेक्टर जोगाराम।
खबरें और भी हैं...