- Hindi News
- National
- Itawah News Rajasthan News Farmers Submit Documents In 3 Days For The Grant Of Crops
फसल खराबे के अनुदान के लिए 3 दिन में दस्तावेज जमा कराएं किसान
इटावा. क्षेत्र में खरीफ फसल में हुए खराबे के अनुदान के लिए किसान संबंधित पटवारी को अपने जरूरी दस्तावेज जमा करा सकते हैं। पीपल्दा तहसीलदार रामचरण मीणा ने बताया कि किसान अपना आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक, मोबाइल नंबर व खाते की जमाबंदी की नकल संबंधित पटवारी को या तहसील कार्यालय, राजीव गांधी सेवा केंद्र और संबंधित स्थानीय राजकीय विद्यालय में अपने दस्तावेज तीन दिवस में हर हाल में जमा करा दें। ताकि इस वित्तीय वर्ष से पहले इन सूचियों को बजट के लिए भेजा जा सके। जो किसान इन दस्तावेजों को जमा नहीं कराएंगे। उनके वंचित रहने पर उनकी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने किसानों से दस्तावेज देने की अपील की है।