- Hindi News
- National
- Ganeshganj News Rajasthan News Filter Plant Deteriorated Clean Water Is Not Available
फिल्टर प्लांट खराब, नहीं मिल रहा स्वच्छ पानी
भास्कर न्यूज | गणेशगंज
रनाेदिया गांव में लगा फिल्टर प्लांट करीब दस माह से खराब होने से ग्रामीणों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।
रनोदिया गांव के ज्यादातर हैंडपंप नकारा पड़े हुए हैं। हैंडपंपों में फ्लोराइड युक्त पानी अाने से लाेगाें काे परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समस्या का ग्राम पंचायत स्तर पर कोई समाधान नहीं होने पर लोगों ने घरों पर नलकूप खुदवा लिए हैं। गहराई वाले नलकूप ही काम कर रहे हैं। इन नलकूप मालिकों ने मोहल्ले के कई घरों में कनेक्शन दे रखे हैं, जो एक महीने के 300 से 400 रुपए वसूल करते हैं। फ्लोराइड युक्त पानी से निजात दिलाने के लिए रनोदिया गांव में आरओ फिल्टर प्लांट लगाया गया था, जो रखरखाव के अभाव में खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रनोदिया गांव में फ्लोराइड की मात्रा सबसे ज्यादा होने से यहां 12 माह पूर्व फिल्टर प्लांट लगाया गया था। इससे केवल 2 माह ही शुद्ध पानी मिल पाया। इसके बाद से प्लांट बन्द है। इस समस्या पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। पंचायत के हर गांव में जलदाय विभाग ने जनता जल योजना की टंकियों का निर्माण किया था। यह योजना भी कुछ समय चलकर बंद हो गई। वहीं सरपंच सुशीला महावर का कहना है कि आरओ फिल्टर प्लांट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी लेकर शीघ्र फिल्टर प्लांट को सही करवाया जाएगा।
गणेशगंज. रनोदिया में खराब पड़ा फिल्टर प्लांट।