पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sultanpur News Rajasthan News Fire In Tent House Shop In Budhadit Controlled By Fire

बूढ़ादीत में टेंट हाउस की दुकान में लगी आग, मशक्कत से पाया काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर. बूढ़ादीत में टेंट की दुकान में आग लगने से जला सामान।

सुल्तानपुर. बूढ़ादीत में गंगाराम चौराहे पर टेंट हाउस की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जिससे आग ने विकराल रूप धारण नहीं किया।

कार्यवाहक थानाधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि गंगाराम चौराहे पर स्थित राकेश गोचर की टेंट हाउस की दुकान में आग लग जाने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल घटना स्थल पर पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। आग से टेंट हाउस की दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
खबरें और भी हैं...