- Hindi News
- National
- Itawah News Rajasthan News Flaws Found In Investigation At E Mitra Centers Fined 3 Centers
ई-मित्र केंद्रों पर जांच में मिली खामियां, 3 केंद्रों पर किया जुर्माना
इटावा. नगर सहित क्षेत्र में ई-मित्र केंद्रों का बुधवार को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। जहां केंद्रों पर प्रशासन ने अनियमितता पाए जाने के बाद 7 ई-मित्र केंद्रों पर कार्रवाई की है। इनमें से तीन पर जुर्माना किया गया। उपखंड अधिकारी रामावतार बरनाला के निर्देश पर क्षेत्र के ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ई मित्र केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में बैनर, ई-मित्र सेवा शुल्क दर सूची आदि की खामियां पाई गई। जिनको 15 दिन के लिए अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है। साथ ही 3 मित्र केंद्रों पर एक एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। प्रोग्रामर कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कमल किशोर, लोकेश, रईस मोहम्मद, मधुसूदन के ई-मित्र केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने के बाद इनके लाइसेंस 15 दिवस के लिए निष्क्रिय किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद ई-मित्र केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया है।