पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pawta News Rajasthan News For Smooth Traffic System In Pavta There Will Be Some Handpumps Now In Lakhudi Panchayat Administration Started Registration

पावटा में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए थड़ी-ठेले लगेंगे अब लाखूडी में, पंचायत प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन शुरू किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पावटा|पंचायत क्षेत्र में बने अस्थायी अतिक्रमणों से गहराई यातायात अव्यवस्था को लेकर पंचायत प्रशासन अलर्ट हो गया है। पंचायत प्रशासन ने लाखूडी में थडी-ठेले लगाने का निर्णय लेते हुए इनके संचालकों को अभी से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।

सरपंच उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि कस्बे में कई सालों से अस्थायी अतिक्रमण होने से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। चुनाव के दौरान भी लोगों ने अस्थायी अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सही कराने की मांग की थी। इस दिशा में कदम उठाते हुए पंचायत प्रशासन ने थडी-ठेले लगाने के लिए लाखुडी में जगह चिह्नित की है। आगामी दिनों में थडी-ठेलों का संचालन लाखुडी में होगा ताकि यातायात व्यवस्था में कोई परेशानी नहीं हों। उन्होंने ऐसे दुकानदारों से अपील की कि ठेली लगाने के लिए अभी से अपना रजिस्ट्रेशन करा ले। पंचायत ठेली लगाने का शुल्क 30 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वसूल करेगी। पंचायत ने लाखूडी में पार्किग व्यवस्था भी की है। यहां 31 मार्च तक वाहन चालक निशुल्क अपना वाहन खड़ा कर सकता है। सरपंच अग्रवाल ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत किसी के खिलाफ नहीं है। पंचायत ने यह अहम निर्णय आमजन को परेशानी से निजात दिलाने के लिए लिया है जो इन नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके जिम्मेदार स्वयं होंगे।
खबरें और भी हैं...