पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Phagi News Rajasthan News Forgotten Employees By Repairing Broken Pipeline Water Supply Stalled In Keria For One Month

टूटी पाइप लाइन की मरम्मत कर सप्लाई करना भूले कर्मचारी, केरिया में एक माह से जलापूर्ति ठप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केरिया गांव में एक माह पहले टूटी हुई बीसलपुर पाइप लाइन को ठीक तो कर दिया मगर गांव में पानी सप्लाई करना भूल गए। पिछले एक माह से केरिया में बिसलपुर का पानी बंद है। ग्रामीणों पानी के लिए तरस रहें हैं। ग्रामीणों में बीसलपुर परियोजना के अधिकारियों के खिलाफ में रोष रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर दो दिन के भीतर पानी सप्लाई शुरू नहीं हुआ तो बीसलपुर परियोजना के अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। दिलचस्प तो ये है कि एक माह से केरिया में बिसलपुर का पानी बंद है। लेकिन बिजली के बिलों में पानी का बिल जुड़कर आया तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बगैर पानी आए बिल देखकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने बिल की कटौती करने की मांग की है।

बीसलपुर परियोजना के एईएन आलोक सक्सेना ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं थी। कनिष्ठ अभियंता को निर्देश देकर दो दिन में केरिया में पानी सप्लाई शुरू करा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...