पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dudu News Rajasthan News Four Day Balaji Cricket Competition Begins In Reti 26 Teams Will Compete

रेटी में चार दिनी बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, 26 टीमों में होगा मुकाबला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेटी के टिब्बे वाले बालाजी मंदिर खेल मैदान पर बालाजी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दूदू युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गजेन्द्र, लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश रोज व भरत चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में 26 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उद्घाटन मैच दयालपुरा और कल्याणपुरा टीमों के मध्य खेला गया। दयालपुरा टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 82 रनों का विशाल स्कोर का लक्ष्य दिया। लेकिन पांच विकेट शेष रहते कल्याणपुरा टीम ने मैच में पकड़ बनाते हुए जीत अपने नाम दर्ज की गई। मैन ऑफ द मैच कल्यापुरा टीम के खिलाडी रामवीर काटवा को दिया गया। आयोजन समिति के कमल चौधरी, युगल शर्मा, राजू पूनिया, देवराज गुर्जर, सत्यनारायण कस्वा, हेमराज जांगू, छीतर कनसारा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में छापरी, दयालपुरा, कल्याणपुरा, मंडावरी, कुडली, आखतडी, राजपुरा बास, खुडियाला, रसीली, लोरडी, रेटी, कांस्या, अखेपुरा, रोशनपुरा बनेडिया, फरियादपुरा, सूनाडिया, मुंगीथला, सेवा गांवों की टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

मौजमाबाद|बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभांरभ करते अतिथि ।
खबरें और भी हैं...