- Hindi News
- National
- Pawta News Rajasthan News Four Habitual Accused Arrested For Firing And Robbing On Liquor Contracts
शराब ठेके पर फायरिंग कर लूट करने वाले चार आदतन आरोपित गिरफ्तार
पावटा| प्रागपुरा पुलिस ने सुंदरपुरा ढाढा शराब ठेके पर फायरिंग कर लूट करने वाले चार आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में काम ली गई थार जीप व एक देशी कट्टा व लूट 6800 रूप बरामद किए है। जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि 9 मार्च को प्रागपुरा थाने में सुंदरपुरा ढाढा ठेके बेरी बांध निवासी सैल्स मैन गोपी(25) पुत्र मोहरसिंह ने थाने में ठेके की लूट का मामला दर्ज करवाया था कि हम दो जने रात 8 बजे ठेका बंद करके ठेके के अन्दर सो रहे थे कि रात करीब 9 बजे एक थार जीप जिसके सीसे पर जय बाबा माधवदास लिखा था। शराब ठेके के गेट पर जोर से टक्कर मारी, जिससे शटर व चैनल गेट जाल व दीवार गिरा दिया। जीप में बैठे बडाबास निवासी महेन्द्र पुत्र बिरजू गुर्जर, हर दान उर्फ सेठी पुत्र रतिराम, कल्याणपुरा निवासी धर्मपाल पुत्र बहादुरमल गुर्जर, महावीर पुत्र पोखरमल गुर्जर, सन्तोष पुत्र लालाराम गुर्जर, दीनाराम पुत्र देवाराम ठेके में घुस गए तथा ठेके से शराब की बो तले एवं गल्ले से 10 हजार रूप छीनकर ले जाने लगे तो मैने विरोध किया तो इन सभी ने हम दो नो के साथ मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के कारण उसके दोनों हाथों की अंगुली पर चोट लगी व धर्मपाल ने जाते समय देशी कट्टे से फायर किया जिससे हम डर गए। इसके पश्चात धर्मपाल जीप को चलाकर अपने साथियों के साथ सुंदरपुरा गांव की ओर चला गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी कुंदन कांवरिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सुंदरपुरा ढाढा, बेरी बांध, मीरापुर फार्म एवं अन्य स्थानों पर करते हुए पुरुषोत्तमपुरा पहुंचे, जहां पर वांछित वाहन दिखाई दिए। जिसके चालक ने पुलिस के वाहन को देखकर पहाड़ी क्षेत्र में गाडी को दौड़ाने लगा तो पीछा किया गया तो वांछित वाहन में बैठ शख्स वाहनों को छोड़कर जंगली पहाड़ी में भागने लगे। जिसका हमराही जाप्ता के मदद से घेरा डालकर बडाबास निवासी महेन्द्र पुत्र बिरजू गुर्जर, हर दान उर्फ सेठी पुत्र रतिराम, कल्याणपुरा निवासी धर्मपाल पुत्र बहादुरमल गुर्जर, महावीर पुत्र पोखरमल गुर्जर को गिरफ्तार कर थाने ले आए। पुलिस ने थार जीप व एक देशी कट्टा व लूट 6800 रूप बरामद किए है।