पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Viratnagar News Rajasthan News Fun Glimpse Of Happiness Seen On The Festival Of Colors

रंगों के त्योहार पर दिखी मस्ती, झलकी खुशियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में सोमवार को होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने होलिका एवं प्रहलाद की पूजा अर्चना कर सुख समृद्वि की कामना की। शाम 6:35 बजे के बाद होलिका दहन किया गया। ग्रामीणों ने होलिका दहन के बाद होली की परिक्रमा कर अमन चैन की दुआ मांगी। मंगलवार को धुलंडी पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले लगाकर शुभकामनाएं दी। विधायक इंद्राज गुर्जर ने लोगों के साथ होली खेली वहीं पूर्व विधायक ड़ा.फूलचंद भिंडा ने विराटनगर में कार्यकर्ताओं के संग होली पर्व मनाया।

खुशी से मनाया होली का पर्व

आमेर| कस्बे में ग्रामीणों ने होली व धुलंडी महापर्व को खुशी व उमंग से मनाया। महिला व पुरुषों ने एक दूसरे के रंग-बिरंगी गुलाल व कलर लगाकर होली पर्व मनाया। जगह-जगह ग्रामीणों ने होली जलाकर पूजा-अर्चना की ओर अपने परिजनों की कुशलक्षेम व सुख-सृमद्धि की कामना की।

बस्सी में धूमधाम से मनाया
होली व धुलंडी का पर्व


बस्सी| उत्साह, उमंग और रंगों का त्यौहार होली व धुलंडी कस्बे सहित आसपास की ग्राम पंचायत मोहनपुरा, दूधली, झर, मानसर खेड़ी,मनोहरपुरा आदि में धूमधाम से संपन्न हुआ। सोमवार रात गोधूलि वेला में नगर के विभिन्न चौराहों और गली मौहल्लों में होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ। होली जलाने के पूर्व पूजा-अर्चना और परिक्रमा की गई फिर होलिका दहन किया। मंगलवार सुबह से ही बच्चों युवकों की टोलियां रंगों से होली खेलने के लिए निकल पड़े और एक-दूसरे के घर जाकर रंग डालकर होली धुलंडी का आंनद लिया।

तूंगा में होली, धुलंडी पर्व
धूमधाम से मनाया


तूंगा| परिक्षेत्र के गावों में रंगों का पर्व होली उल्लास कें साथ धूमधाम से मनाया गया। बुराई पर सत्य की जीत के रूप में होली का दहन हुआ। धूलंडी पर्व पर लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटी गई।

डीजे की धुन पर नाचे

चंदवाजी/अचरोल| क्षेत्र में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को भाईचारे का संदेश दिया गया। होली दहन पर महिलाएं मंगल गीत गाते हुई पहुंची तथा होलिका का पूजन कर सुख शांति की कामना की। सभी रंग में सरोकार होकर डीजे की धुन पर नाचते गाते एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

धुलंडी को चंग की थाप
पर उड़ी गुलाल


जमवारामगढ़| क्षेत्र में होली व धुलंडी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। होली के मस्तानों की टीम कस्बे के मुख्य बाजारों में धमाल गाते व नाचते विधायक निवास बादियावाला मोड़ पहुंची। मस्तानों ने विधायक गोपाल मीणा व लालाराम मीणा के साथ होली खेली। मस्तानों के साथ चंग पर थाप लगाकर ग्रामीणों को धमाल सुनाई। राजीव तिवाड़ी, उपप्रधान रामफूल गुर्जर व एडवोकेट दीपक तिवाड़ी अादि शामिल हुए।

सताईसा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया होली का पर्व

पावटा-पावटा ग्रामीण| प्रागपुरा, राजनौता, बड़नगर, दांतिल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली व धुलण्डी का रंगोत्सव त्योहार हर्षोल्लास तथा परम्परागत तरीके से मनाया गया। होली व धुलण्डी के दिन विराटनगर विधायक इन्द्राज गुर्जर व पूर्व विधायक डा.फूलचन्द भिण्डा, कांग्रेस नेता जगदीश मीणा, कुलदीप धनकड, गोपाल अग्रवाल आदि लाेगाें के साथ हाेली खेली। बच्चों ने जलबचत अभियान को देखते हुए पानी से कम रंगों से होली खेली।

अजीतगढ़| ग्रामीणों ने इस वर्ष पक्के रंग का बहिष्कार करके पानी की बर्बादी को रोकने के उदेश्य से केवल गुलाल से ही होली खेली। ग्रामीणों ने बताया कि अजीतगढ़ अंचल डार्कजोन क्षेत्र है ऐसे में यहां पर जल बचाना जरूरी है। इसलिए ग्रामीणों ने पेयजल को बचाने के संदेश को प्रसारित करने के उदेश्य से पक्के रंग का बहिष्कार कर गुलाल से होली खेली गई। जयपुर रोड स्थित बालाजी मंदिर में सोमवार रात को भजन संध्या हुई।

बूज/मानोता| क्षेत्र में होली व धुलंडी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ओर पुरुषों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर पर्व मनाया।

रायसर| क्षेत्र में रंगों के त्योहार होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसमें सभी धर्मों के युवाओं ने एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर गले मिलकर भाईचारे का प्रतीक होली पर्व मनाया। कस्बे में जगह-जगह डीजे, बैंड बाजे पर मनचलों की टोलियां रंग मत डाले रे सांवरिया होलिया में उड़े रे गुलाल सहित गानों पर जमकर नृत्य करते नजर आए।

धुलंडी पर टीलाजी महाराज
की शोभायात्रा निकाली


शाहपुरा| धुलण्डी पर्व पर खोरी ग्राम के सीतारामजी मंदिर से परमानंदधाम के महंत हरिओमदासजी महाराज के सान्निध्य में टीलाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोग रंग गुलाल उड़ाते हुए डीजे पर नाचते हुए चल रहे थे। टीलाजी की झांकी सजाई गई। सीतारामजी मंदिर में हरिओमदासजी व संजय टीलावत ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। शनिशान लेकर टीलाजी के जयकारे के साथ रवाना हुए। डीजे पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु रंग गुलाल उड़ाते नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा परमानंदजी के धाम पर जाकर सम्पन्न हुई। यहां पर गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया।

देवगांव व दनाऊ कला
में हुआ फागोत्सव


देवगांव| ओमकार मित्र मंडल व बजरंग मित्र मंडल के तत्वावधान में फागोत्सव एवं दनाऊ कला के मुख्य बाजार में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने फाग के भजन गाकर एक से एक प्रस्तुति दी। जयपुर के गायक रोहित शर्मा व सलमान, राजू शर्मा ने मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे..., गुरुदेव दुआ करके... पल्लो देखल बिछाकर खुल रह्यो बाबा को दरबार.., आदि भजन गाकर श्रोताओं काे नचा दिया। इसी प्रकार मंगलवार को मण्डल के सदस्यों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली स्नेह मिलन समारोह मनाया। रामजीलाल मीणा, शम्भूदयाल शर्मा, दिनेश नाटाणी, आरपी शर्मा, श्योजी गुर्जर, एडवोकेट द्वारका सैन, शंकर प्रजापत आदि मौजूद रहे।

शाहपुरा| क्षेत्र में होली पर्व पर होलिका दहन में जौ की बालियां सेंकते ग्रामीण।

जमवारामगढ़| कस्बे में धुलंडी को चंग पर थाप लगाते विधायक गोपाल मीणा।

नारेहड़ा| शुक्लाबास में हाेली के अवसर पर लोक नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार व उपस्थित ग्रामीण।

कोटपूतली| धुलंडी के दिन रंग
गुलाल खेलते बच्चे।

बस्सी|दूधली के सूजानपुरा में आपसी भाई चारे के साथ होलिका दहन करते लोग।
खबरें और भी हैं...