- Hindi News
- National
- Rawatbhata News Rajasthan News Gandhisagar Rawatbhata Shabby Road The Road Is In The Pit Are Hardly Traveling
गांधीसागर-रावतभाटा जर्जर सड़क, गड्ढाें में है सड़क, मुश्किल से कर रहे हैं सफर
मध्यप्रदेश और राजस्थान को जोड़ने वाली सड़क की किस तरह उपेक्षा की जा रही है इसका उदाहरण रावतभाटा और गांधीसागर की रोड है। इस मार्ग पर रोजाना कोटा से वाया रावतभाटा होकर जाने वाले और नीमच से गांधीसागर होकर आने वाले सैंकड़ो वाहन आते जाते हैं।
जिस पर ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर सफर करते हैं। सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क में गड्ढे अधिक, सड़क कम है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ध्यान ही नहीं दे रहा है। वर्षों पहले बनी सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। मरम्मत के नाम पर पेच वर्क भरे गए, जो भी नहीं चले। अब हालात यह है कि इस मार्ग पर सफर करने से भी लोग कतराने लगे हैं। रोज कोटा से नीमच की सवारी बसे इस मार्ग पर हो कर ही निकलती है। जिससे दुर्घटना होकर कभी भी जानमाल का नुकसान हो सकता है। इस मार्ग पर बनी पुलिया काफी पुरानी और जीर्णशीर्ण है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। वहीं कुण्डाल का प्रसिद देवनारायण का धाम बरखेडा भी इसी मार्ग पर स्थित है। जहां पर कई श्रद्धालु रोजाना आते जाते हैं। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस मार्ग की कभी भी सुध नहीं ली।
ऐसी जर्जर सड़क से गुजरते हैं लोग
खातीखेड़ा। गांधीसागर-रावतभाटा की जर्जर सड़क, इस पर रोजाना हादसों के बीच वाहन चालक गुुजरते हैं।