पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Gang Exposed For Kidnapping Of Minor Ransom Five Arrested Including Two Home Guards

नाबालिग का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, होमगार्ड के दो जवान समेत पांच गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने 10 लाख की फिरौती के लिए नाबालिग का अपहरण मामले में गुरुवार को गिरोह का पर्दाफाश कर होमगार्ड के दो जवान सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया व घटना में काम में ली गई गाड़ी सहित फिरौती के 2 लाख रुपए भी बरामद कर लिए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से दो दिन के रिमांड पर सौंप दिया।

जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा के अनुसार अजीतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किशोरपुरा निवासी परिवादी रामदेव 8 मार्च को आरोपी बंटी उर्फ जसविन्द्र की दुकान पर शाहपुरा आया था। आरोपित बंटी ने हरीश, कानाराम, बसंत, जितेन्द्र के साथ मिलकर साजिशन रामदेव के नाबालिग पुत्र का अपहरण कर लिया। साथ ही पीड़ित रामदेव को मादक पदार्थ के मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। बाद में दो लाख रुपए की फिरौती लेकर आरोपियों ने 5-6 घंटे बाद नाबालिग को छोड़ दिया। आरोपी बसन्त व जितेन्द्र ने स्वयं को राजस्थान पुलिस जयपुर की स्पेशल टीम का सदस्य
बताया था। रामदेव के मुकदमा दर्ज करवाने पर जयपुर ग्रामीण पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आरोपितों को पकड़ कर पूछताछ की। उन्होंने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी शाहपुरा शहर के वार्ड 20 निवासी बसंत सैनी, वार्ड 3 हनुमानजी वाली ढाणी निवासी जितेन्द्र कुमार गुर्जर, वार्ड 15 निवासी जसविन्द्र उर्फ बंटी सिक्ख, लेटकाबास निवासी कानाराम जाट व वार्ड 8 निवासी हरीश कुमार को गिरफ्तार किया। इसमें जितेन्द्र उर्फ जीतू व बसन्त राजस्थान होमगार्ड के जवान है।

होमगार्ड के जवानों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बदमाश नशीले पदार्थ के कारोबार से भी जुड़े हुए है। इनके साथ होमगार्ड के जवान भी शामिल हो गए जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित आला अफसरों को अवगत कराया जा रहा है। जनता भी ऐसे लोगों की सूचना देकर पुलिस काे सहयोग करें।
- शंकर दत्त शर्मा, एसपी ग्रामीण

शाहपुरा । अपहरण कर फिरौती मांगने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में।

अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को फर्जी मुकदमे का भय दिखाकर रुपए ऐंठते थे

थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरोह में शामिल होमगार्ड के जवान जितेन्द्र व बसंत अपने आपको राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम के सदस्य बताते थे। गाड़ी पर राजस्थान पुलिस का लोगो लगाकर रखते थे। गिरोह के अन्य बदमाशों के साथ मिलकर अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को फर्जी मुकदमे का भय दिखाकर अवैध तरीके से रुपए ऐंठने का काम करते थे।इस घटना का मास्टर माइंड बंटी की शाहपुरा में अमन ऑप्टिकल्स नाम से चश्मे की दुकान है। इसके साथी हरीश व कानाराम इसकी दुकान पर आते-जाते रहते है। इन तीनों आरोपी अफीम का सेवन करने के आदी है। बंटी के ऊपर करीब 5 लाख रुपए का कर्जा है।

अपहरण कर फिरौती मांगने में ली कार को पुलिस ने जब्त कर लिया।
खबरें और भी हैं...