- Hindi News
- National
- Kotputali News Rajasthan News Girls Of Hans Law College Won The Moot Court Competition In Jaipur
हंस लॉ कॉलेज की छात्राओं ने जयपुर में मूट कोर्ट प्रतियोगिता में मारी बाजी
राजस्थान विश्व विद्यालय जयपुर में राका स्टेट मूट कोर्ट प्रतियोगिता में हंस लॉ कॉलेज की छात्रा साक्षी दीक्षित ज्योति शर्मा व छात्र विवेक शर्मा ने बाजी मारी है। शुक्रवार को इन विजेता विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कॉलेज के निदेशक उमेश बंसल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है। प्राचार्य प्रेमप्रकाश यादव ने कहा कि अच्छे अधिवक्ता बनने के लिए अधिक से अधिक मूक कोर्ट प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। व्याख्याता देवेन्द्र कुमार सैनी, डॉ रेखा, निशा मिश्रा, रूचि खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को जीवन में त्याग व तपस्या कर अपना लक्ष्य हां सिल करने को कहा। इससे पहले निदेशक बंसल व प्राचार्य यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।