पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jobner News Rajasthan News Go Devotees Pay Respect To Bhamashah Kishore Bhai

गो भक्तों ने भामाशाह किशोर भाई का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आसलपुर रोड पर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में शनिवार को गोशाला में मुख्य द्वार के लिए पांच लाख रुपए का सहयोग देने वाले भामाशाह किशोर भाई निवासी सूरत का गो भक्तों ने सम्मान किया। भामाशाह के आगमन पर जयपुर तिराहे पर ही गो भक्तों ने रोक लिया और मालाओं से स्वागत करते हुए गोमाता के जयकारे लगाए। गोभक्तों के स्वागत से अभिभूत भामाशाह ने सबसे चर्चा की और श्री कृष्ण गोशाला में पहुंचे। गोशाला में समिति के पूर्व अध्यक्ष विष्णु पारीक, समिति मंत्री वैद्य रामचरण तिवाडी़, कोषाध्यक्ष पेमाराम कुमावत ने भामाशाह का माला पहना कर स्वागत किया तथा गोशाला के बारे में जानकारी देकर भामाशाह का आभर व्यक्त किया। गोभक्तों के साथ भ्रमण कर गायों को गुड़ खिलाया और जानकारी ली। गायों की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों को देख कर खुश होते हुए गोसेवा को मानवता सेवा बताई। उन्होंने सभी को गोसेवा के लिए तत्पर रहने तथा सरकारी सुविधाओं को लेने की जानकारी दी। उनके द्वारा दी गई पांच लाख रुपए की राशि से निर्मित मुख्य दरवाजे को देखा।

खबरें और भी हैं...