धमाणा पंचायत कार्यालय पर ग्राम सभा का आज
मौजमाबाद|ग्राम पंचायत कार्यालय धमाणा में शनिवार को सरपंच सुमन राजावत की अध्यक्षता में सवेरे 11 बजे ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा। ग्राम विकास अधिकारी रघुवर दयाल ज्योतिषि ने बताया कि मनरेगा विकास कार्य एवं ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल कर आगे के एक्शन प्लान पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभा के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों को जागरुकता का संदेश दिया गया।